वार्ता विफल हुई तो जिम्मेदारी इजरायल की होगी : अब्बास

अब्बास ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा, "यदि सभी तरह के विस्तार जारी रहते हैं तो सारी शांति वार्ता के विफल होने की जिम्मेदारी इजरायली सरकार की होगी।"

अधिकांश फिलीस्तीनी गुटों के महीनों तक चले भारी विरोध के बाद यह शांति वार्ता वाशिंगटन में दोबारा शुरू हो रही है।

अब्बास ने कहा है कि अमेरिका, यूरोपीय संघ, रूस और संयुक्त राष्ट्र को फिलीस्तीन के रुख से अवगत करा दिया गया है और यह भी बता दिया गया है कि वार्ता की विफलता की सारी जिम्मेदारी इजरायल पर होगी।

उन्होंने कहा कि फिलीस्तीन ने 20 अगस्त को अमेरिका, यूरोपीय संघ, रूस और संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी एक बयान के बाद बातचीत की पहल को स्वीकार किया था जिसमें यह प्रतिबद्धता जताई गई थी कि फिलीस्तीनी राज्य के मुद्दे को इजरायल के साथ बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाएगा।

अब्बास ने बिना गारंटी के कि इजरायल अपने विस्तार को रोक देगा, वार्ता में जाने के अपने फैसले का बचाव किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+