इटली में मशरूम चुनने के दौरान हादसे, 18 मरे
इटली के उत्तरी हिस्से में अल्पाइन घाटी में बड़े पैमाने पर मशरूम की खेती की जाती है।
मशरूम चुनने के काम में लगे लोग पर्याप्त सुरक्षा के बिना ही दूरदराज के इलाकों में चले जाते हैं। स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक जिनकी मौतें खाई में या चट्टानों की दरारों में गिरने की वजह से हुई हैं उन्होंने भी सुरक्षा के पार्याप्त प्रबंध नहीं किए थे।
एक पर्वतारोही बचावकर्मी मार्को बियासोनी ने कहा कि बहुत से लोग ऐसी जगहों पर जाते हैं जो सुगम होते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो दूरदराज के क्षेत्रों में चले जाते हैं जिसे कोई नहीं जानता है।
गौरतलब है कि सात लोगों की मौत लोंबार्डी क्षेत्र में हुई है जबकि अन्य लोगों की मौतें फ्रांस की सीमा से सटे पेडमोंट इलाके में हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications