घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 6 घुसपैठिए ढेर
रक्षा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "नियंत्रण रेखा से लगे उरी सेक्टर में सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। भारी हथियारों से लैस घुसपैठियों का एक समूह नियंत्रण रेखा के पार चला आया था। उसके बाद सेना ने उन्हें ललकारा और आत्मसर्मण करने के लिए कहा।"
सूत्रों ने लगभग 11 बजे बताया, "घुसपैठियों ने उसके बाद सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। परिणामस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई, जो इलाके में अभी जारी है।"
सूत्रों के अनुसार अब तक छह घुसपैठियों को मारा जा चुका है, लेकिन उनकी पहचान पूरा आपरेशन समाप्त होने के बाद ही की जा सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications