कोलकाता में महिला नक्सली गिरफ्तार
कोलकाता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार को बिहार की रहने वाली एक महिला नक्सली चमेली देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।
खुफिया जानकारी मिलने पर बिहार के मुंगेर जिले की पुलिस टीम ने कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की मदद से शहर के उत्तरी भाग में स्थित एक झुग्गी में छापेमारी की।
एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया, "चमेली पश्चिम मिदनापुर जिले के खड़गपुर के अबेली स्थित अनुमंडल कार्यालय में विस्फोट करने सहित आठ मामलों में शामिल रही है।"
अधिकारी ने बताया कि बिहार के विकहाड़ी की रहने वाली चमेली न केवल अपने गृह जिले, बल्कि झाझा एवं जमुई में भी सक्रिय रही है।
बाद में उसे मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाने की अनुमति दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications