दिल्ली में 5 वर्षीय बच्चे का शव पार्क में मिला
नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के एक पार्क में रविवार को पांच वर्षीय एक बच्चे का शव मिला। वह गत शनिवार से लापता था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानपुर में रहने वाले प्लंबर का बेटा सूरज घर के बाहर से लापता हो गया था।
अधिकारी ने कहा, "हमें फोन पर सूचना मिली कि सूरज का शव उसके घर से एक किलोमीटर की दूरी पर मिला है। उसके माता-पिता ने शव की पहचान कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।"
पुलिस के अनुसार बच्चे के शव पर जख्म के निशान पाए गए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका किसी के साथ झगड़ा नहीं है और न ही फिरौती के लिए कोई फोन आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications