संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
सुबह जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही आरंभ हुई वैसे ही विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा, "गीता जौहरी के खुलासे से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। हमने कई बार कहा है कि सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है लेकिन सरकार इस मसले पर चर्चा से बच रही है।"
इसके बाद भाजपा सदस्य स्पीकर के आसन के समीप पहुंचकर हंगामा करने लगे। हंगामा न थमता देख लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
उधर, राज्यसभा में भी इसी मसले पर हंगामा हुआ जिसके चलते सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने यह मामला उठाया।
उल्लेखनीय है कि शोहराबुद्दीन शेख की कथित फर्जी मुठभेड़ में हत्या के मामले में सीबीआई पूर्व पुलिस अधिकारी गीता जौहरी से पूछताछ कर रही है। जौहरी ने हाल ही में खुलासा किया है कि सीबीआई उनके ऊपर यह दबाव डाल रही है कि वह इस मामले में किसी राजनेता का नाम ले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications