महाराष्ट्र में इमारत की दीवार ढही, 4 की मौत
हिल लाइन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, "यह हादसा सोमवार तड़के अंबेडनगर स्थित मलिन बस्ती में हुआ। एक इमारत की दीवार झुग्गी पर उस समय गिर पड़ी जब उसके अंदर लोग सो रहे थे।"
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया था। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पड़ोसियों ने मृतकों की पहचान संतोष, धारा, पिंतिया और विनोद के रूप में की है। सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications