बिहार मुठभेड़ : 6 पुलिसकर्मी शहीद

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में कवैया के थाना प्रभारी भुलन यादव और बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के पुलिसकर्मी शामिल हैं। मुठभेड़ में मारे जाने वालों की संख्या के ज्यादा होने की आशंका से भी सूत्रों ने इंकार नहीं किया है।

इधर, राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में सात सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं जिन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती करा दिया गया।

उल्लेखनीय है कि लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में रविवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच करीब सात घंटे तक जमकर मुठभेड़ हुई थी। मुंगेर और लखीसराय जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही थी कि शीतलकोरानी जंगल में नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। करीब तीन बजे शाम से प्रारंभ यह मुठभेड़ सात घंटे तक चलती रही।

इसके बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने 10 पुलिसकर्मियों के वापस नहीं लौटने की बात कही थी। इधर, पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है तथा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा बिहार सैन्य बल (बीएमपी) के जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के लिए राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) भी रवाना हो गये हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+