मेक्सिको में मेयर की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मेक्सिको के राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में कहा गया है कि हिडाल्गो शहर के मेयर मार्को एंटोनियो लीएल गार्सिया की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह अपनी कार में सफर कर रहे थे।
पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे तस्कर गिरोह को हाथ हो सकता है।
बयान में राष्ट्रपति फिलिप काल्डेरोन ने कहा, "यह काफी जघन्य अपराध है। आपराधिक समूह के खिलाफ हमारे संघर्ष से भयभीत होकर उन्होंने ऐसी घटना को अंजाम दिया है।"
मेक्सिको में मेयर की हत्या की यह दूसरी घटना है। तामाओलिपास प्रांत के गवर्नर पद के उम्मीदवार और मेयर रोल्डोल्फो तोरे कांटू की भी जून में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications