भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र हिंगड़ का चचेरा भाई सुनील बड़ावदा कस्बे में सोमवार की सुबह मंदिर जा रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों की ओर से चली गोली से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
बड़ावदा थाने के पुलिस ने आरेापियों की तलाश शुरू कर दी है। सुनील की हत्या के बाद बडावदा कस्बे में तनाव व्याप्त है और बाजार बंद है। आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस ने नाकेबंदी कर दी हैं। वहीं कस्बे में भारी पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications