मौलवी ने इबादत के लिए आए लोगों को मस्जिद में किया बंद
बताया जाता है कि पैसे न मिलने की वजह से मौलवी असंतुष्ट था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
स्थानीय समाचार पत्र अल-यउम में छपी एक खबर के मुताबिक सूडानी मूल के मौलवी ने बताया कि उसे एक समाज सेवी ने मौलवी होने व लोगों की उसकी सेवा के नाते वह उसे कुछ पैसे देने का वादा किया था।
लेकिन स्थानीय धार्मिक अधिकारी यह साबित नहीं कर पाए कि वह व्यक्ति मस्जिद का आधिकारिक मौलवी है। इसलिए समाज सेवी ने मौलवी को पैसे नहीं दिए।
मस्जिद में इबादत से रोके जाने पर लोग गुस्सा गए क्योंकि इस समय पवित्र रमजान का महीना चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications