आतंकवादियों ने नाटो के 4 तेल टैंकरों को नष्ट किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के निकट खबर एजेंसी कबायली इलाके में आतंकवादियों ने नाटो के तेल टैंकरों पर रॉकेट से हमला कर दिया। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
नाटों सेनाओं के लिए तेल आपूर्ति करने वाले टैंकरों पर आतंकवादियों द्वारा किए जाने वाले हमलों में इस वर्ष वृद्धि हुई है। लगभग सैकड़ों ट्रकों और तेल टैंकरों को खबर-पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिणी बलूचिस्तान में अब तक नष्ट किया जा चुका है।
इस्लामाबाद में जून में आतंकवादियों ने नाटो सेनाओं के 60 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया था, जिसमें आठ स्थानीय चालकों की मौत हो गई थी। पंजाब प्रांत में किए गए एक अन्य हमले में 12 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया गया, जिसमें चार पुलिसकर्मी भी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications