अमेरिका में बंदूकधारी ने की पत्नी सहित 4 की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस ने बताया कि एक बंदूकधारी एरिजोना शहर में स्थित अपने घर में दाखिल हुआ और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें उसकी पत्नी सहित चार लोग मारे गए।
पुलिस के मुताबिक हमलावर इस घटना को अंजाम देकर अपने दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। मरने वालों में बच्चों की मां और तीन अन्य लोग शामिल हैं। इस गोलीबारी में दो लोग जीवित भी बचे हैं।
पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति का अपने बच्चों को लेकर पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। संदिग्ध हमलावर का शव कैलीफोर्निया में रविवार देर शाम बरामद किया गया जबकि दोनों बच्चे रिश्तेदारों के यहां से बरामद किए गए।
पुलिस ने हमलावर की पहचान 26 वर्षीय ब्रॉयन डिएज के रूप में की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications