Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोंटेक सिंह अहलूवालिया पर छात्रों ने फेंके अंडे, टमाटर

कोलकाता। लगातार बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने शनिवार को योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया पर अंडे और टमाटर फेंके। साथ ही छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की।

यह घटना उस समय की है, जब यहां के प्रेसीडेंसी कॉलेज में यूजीसी द्वारा आयोजित एक राष्‍ट्रीय सेमीनार में व्‍याख्‍यान देने जा रहे थे। मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (माकपा) से संबद्ध स्‍टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्‍य छात्रों ने उनका विरोध करते वक्‍त पहले काले झंडे दिखाए और फिर टमाटर व अंडे फेंकने शुरू कर दिए। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक टमाटर व अंडे अहलूवालिया तक नहीं पहुंचे।

इस घटना पर अहलूवालिया ने छात्रों को माफ कर दिया और कहा कि देश जिस प्रकार के हालात से गुजर रहा है, उसमें छात्रों का गुस्‍सा जायज है। उन्‍हें विरोध करने का पूरा हक है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हरियाणा के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर महेंद्रगढ़ में एक जनसभा के दौरान जूता फेंका गया था और उससे पहले पंद्रह अगस्‍त के दिन जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला पर भी जूता फेंका गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+