गीता जौहरी ने CBI पर धमकाने का आरोप लगाया

पढ़ें गुजरात: सोहराबुद्दीन मामले में CBI के सामने पेश हुईं गीता जौहरी
इन नेताओं में गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री अमित शाह का नाम भी शामिल हैं। शाह सोहराबुद्दीन शेख हत्याकांड (2005) में आरोपी हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक जौहरी ने गुरुवार को दायर अपनी याचिका में कहा है कि सीबीआई उन पर दबाव बना रही है कि वह कुछ राजनेताओं के नाम आरोपी के रूप में ले।
जौहरी ने कहा कि सीबीआई ने उन पर इस बात का दबाव बनाने के लिए धमकी दी है कि वह शाह को फंसाए। जौहरी ने कहा कि सीबीआई ने उनके खिलाफ उनके निजी सहायक राजू आचार्य से भी एक बयान उगलवाने के लिए जोर जबरदस्ती की और धमकी का सहारा लिया है।
पढ़ें सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ से जुड़ी खबरें | पढ़ें बॉलीवुड हलचल
जौहरी ने कहा कि जांच की निगरानी कर रहे सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक बलविंदर सिंह से भी सोहराबुद्दीन और उसकी पत्नी कौसरबी के अपहरण और हत्या के मामले में पूछताछ की जानी चाहिए। राजकोट की कमिशनर गीता जौहरी पर सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने और न्यायिक जांच को गलत दिशा में ले जाने के आरोप हैं।












Click it and Unblock the Notifications