इंटरनेट से बेखबर 90 लाख ब्रिटेनवासी

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक ऑफिस ऑफ नेशनल स्टेटिसस्टिक्स (ओएनएस) के सर्वे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंटरनेट का कभी भी उपयोग नहीं करने वालों में बुजुर्ग, विधवा तथा विधुर और कम आमदनी वाले लोग शामिल हैं।
ओएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि तकनीक के इस्तेमाल के मामले में ब्रिटेन में अभी भी काफी असमानता है। जहां तक 16 से 24 वर्ष के उम्र के लोगों की बात है तो इनमें से सिर्फ एक प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्होंने कभी भी इंटरनेट का प्रयोग नहीं किया है जबकि 65 फीसदी से अधिक उम्र के लोगों में 60 फीसदी ने इंटरनेट का लाभ नहीं लिया है।
ब्रिटेन में आज की तारीख में 3.8 करोड़ वयस्क ऑनलाइन रहते हैं जबकि तीन करोड़ लोग रोजाना इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications