यूपी में बीएसएनएल नेटवर्क ठप, मोबाइल सेवाएं बाधित

हर साल की तरह इस बार भी बीएसएनएल नेटवर्क भारी बारिश का शिकार हो गया है। उत्तर भारत में जगह जगह पेड़ गिरने व सड़क धस जाने के कारण केबल कटने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिस वजह से मोबाइल व बेसिक टेलीफोन सेवाएं बाधित हो रही हैं। अभी तक थोड़ी बहुत बाधाएं आ रही थीं, लेकिन शनिवार की रात अचानक मोबाइल की सारी सेवाएं ठप पड़ गईं।
यूपी ईस्ट के अधिकारियों के मुताबिक प्रशासन सेवाएं दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। उम्मीद है रविवार शाम तक मोबाइल सेवाएं सुचारु रूप से चलने लगेंगी।












Click it and Unblock the Notifications