झारखण्ड में 1865 धार्मिक निर्माणों के टूटने का खतरा
राज्य सरकार ने ऐसे धार्मिक निर्माणों की एक सूची तैयार की है। इनमें अधिकांश मंदिर हैं। रांची में 39 मंदिरों सहित 40 धार्मिक निर्माण हैं। ऐसे ही 150 निर्माण बोकारो, 250 सरायकेला, 54 देवघर, 94 रामगढ़ और 63 गोड्डा में हैं।
सूत्रों के मुताबिक सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गत वर्ष दिए गए एक आदेश के बाद धार्मिक निर्माणों का सर्वेक्षण कराया गया है।
इस बीच, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने रांची में मंदिरों को तोड़े जाने के फैसले के विरोध में रविवार को बंद का आयोजन किया। इस दौरान दुकानें व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। एक अन्य धार्मिक संगठन महावीर मंडल ने इसके विरोध में चार सितम्बर को बंद का आह्वान किया है।
झारखण्ड की जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए राज्य के मुख्य सचिव ए. के. सिंह ने कहा, "मंदिरों को नोटिस जारी किया गया है। इसका यह मतलब नहीं है कि इन्हें तोड़ा जाएगा। इनमें से कुछ को स्थानांतरित किया जाएगा तो कुछ को नियमित किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications