श्रीनगर हवाई अड्डा 12 दिनों के लिए बंद रहेगा

हवाईअड्डे के रनवे की मरम्मत का जिम्मा भारतीय वायुसेना को सौंपा गया है।

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक स्थानीय समाचार पत्र को कुछ दिनों पहले बताया था कि वह इस मसले पर अधिकारियों के साथ बात करेंगे कि इतने लंबे समय तक हवाई अड्डे को बंद न किया जाय।

अब्दुल्ला ने हालांकि शनिवार को इस बात की पुष्टि की थी कि श्रीनगर हवाई अड्डा 12 दिनों तक बंद रहेगा।

पिछले दिनों जब श्रीनगर हवाईअड्डे को बंद किया गया था, उस समय उड़ानों की आवाजाही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित वायु सेना के अवंतीपोरा हवाई ठिकाने से संचालित होती थीं।

श्रीनगर में एक निजी विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया, "निजी एयरलांइस के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अवंतीपोरा हवाई ठिकाने से अपनी उड़ानों को संचालित नहीं करेंगे। यह श्रीनगर से 25 किलोमीटर दूर है।"

निजी विमानन कंपनी के अधिकारी इस मसले पर बातचीत करने के लिए हाल ही में श्रीनगर में मिले थे और उन्होंने अवंतीपोरा हवाई ठिकाने पर सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए अपनी सेवाएं नहीं देने का निर्णय लिया था।

राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से हवाई अड्डे को 12 दिनों तक बंद रखने के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था।

सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने इस मसले पर स्पष्ट किया था कि रनवे की मरम्मत का कार्य अपरिहार्य है और उसे सर्दियों से पहले पूरा करना आवश्यक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+