जम्मू : डायरिया से 6 की मौत, 1200 बीमार
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अस्पताल डायरिया के मरीजों से भरे हुए हैं और बड़ी संख्या में इसके नए मामले सामने आ रहे हैं। डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,200 से ऊपर पहुंच गई है, जबकि कई अस्पतालों में 100 से ज्यादा बिस्तर उपलब्ध नहीं हैं।
इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें पांच बच्चे शामिल हैं। कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
डोडा के विधायक अब्दुल मजीद वानी ने कहा कि सरकार ने बीमारी पर काबू पाने के लिए दवाइयों के साथ चिकित्सकों के दो दलों को डोडा जिले में भेजा है।
उन्होंने कहा, "इस इलाके में हालात अच्छे नहीं दिख रहे हैं। चिकित्सक और दवाइयां मौजूद हैं, लेकिन स्थिति काबू में नहीं है। "
जम्मू के स्वास्थ्य सेवा के निदेशक जसबीर सिंह भी हालात का जायजा लेने के लिए डोडा पहुंच चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications