यमन में अलकायदा के हमले में 7 सैनिक मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मोदिया जिले में शनिवार को एक सुरक्षा चौकी पर अलकायदा के हमले में सात सैनिक मारे गए। सैनिक रोजा खोलने के लिए एकत्र हुए थे। उसी समय आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद आतंकवादी फरार हो गए।
पिछले साल यमन में अल कायदा द्वारा डेट्रायट के लिए उड़ान भरने वाले एक अमेरिकी विमान को उड़ाने की कोशिश की जिम्मेदारी लिए जाने के बाद सरकार ने आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications