प्यासे ही रह गए मप्र के बांध

मौसम विभाग के भोपाल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक मानसून के आगमन के समय से अब तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में औसत से काफी कम बारिश हुई है। प्रदेश में सामान्य तौर पर 25 अगस्त तक 727 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की जाती है लेकिन इस साल केवल 599 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।

औसत से कम बारिश होने से प्रदेश के तालाब, कुंओं, नदियों और बांधों का जलस्तर काफी कम बना हुआ है। प्रदेश के आठ प्रमुख बांधों में से पांच अभी तक केवल 25 प्रतिशत ही भर पाए हैं।

जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता एम. जी. चौबे ने आईएएनएस को बताया कि बाणसागर बांध 25 प्रतिशत, मणीखेड़ा 25 प्रतिशत, बीला 25 प्रतिशत, कोलार 35 प्रतिशत ही भर पाए हैं। वहीं बरगी बांध 62 प्रतिशत, तवा बांध 93 प्रतिशत तथा संजय सरोवर बांध 80 प्रतिशत भर गए हैं।

इसके अलावा इंदिरा सागर बांध का अपने सामान्य जलस्तर 262़13 मीटर के बजाय अब तक 253़ 83 मीटर तक ही भर पाया है। ओंकारेश्वर बांध अपने सामान्य जलस्तर 196़ 60 मीटर के मुकाबले वर्तमान में 188़ 77 मीटर ही भर पाया है। वहीं सरदार सरोवर बांध 138़ 68 मीटर के सामान्य जलस्तर की तुलना में 119़ 95 मीटर तक ही भर पाया है।

प्रदेश के कुल 50 में से 26 जिलों में अब भी 20 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। सबसे कम बारिश वाले जिले कटनी, सीहोर, रीवा, टीकमगढ हैं। इन जिलों में औसत के 50 फीसदी से भी कम बारिश हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+