हरियाणा करेगा राज्य मानवाधिकार आयोग का गठन

चण्डीगढ़, 29 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा में सम्मान के नाम पर हो रही हत्याओं और दलितों पर हमले रोकने के लिए जल्द ही मानवाधिकार आयोग का गठन किया जाएगा।

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कहा, "राज्य सरकार ने अपने मानवाधिकार अयोग का गठन करने के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को आयोग का प्रमुख बनाया जाएगा।"

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि राज्य के विभिन्न सामाजिक संगठनों और गैर सरकारी संगठनों की तरफ से उठ रही लंबे समय से की जा रही मांगों को देखते हुए हरियाणा में मानवाधिकार आयोग के गठन का फैसला किया गया है।

हुड्डा ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में हालांकि तत्काल ऐसे मानवाधिकार आयोग की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यहां कानून एवं व्यवस्था बहुत अच्छी है..लेकिन हमने यह फैसला विभिन्न संगठनों की मांगो को देखते हुए किया है।"

इस समय देश के 14 राज्यों के अपने मानवाधिकार आयोग हैं। हरियाणा में राज्य मानवाधिकार आयोग के गठन के बाद सम्मान के नाम पर होने वाली हत्याओं और दलितों पर हमले रोकने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि राज्य के हिसार जिले में 21 अप्रैल को मिर्चपुर गांव में जाट समुदाय के लोगों ने दलितों के मकानों को जला दिया था। इस हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 18 वर्षीया विकलांग पुत्री मारे गए थे और कम से कम 18 मकान नष्ट हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+