मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित
यह हादसा बस्ती जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टनिच रेलवे स्टेशन के निकट उस समय हुआ जब लखनऊ से गोरखपुर जा रही सीमेंट से लदी मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के बस्ती चौकी प्रभारी मोहम्मद अली अब्बास खान ने संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
खान ने बताया कि इस घटना में रेलमार्ग कई मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारी क्षतिग्रस्त रेलमार्ग को ठीक करने के काम में जुटे हुए हैं। रेल यातायात जल्द ही सुचारू रूप से चालू हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications