छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड, 5 जवान शहीद
पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) टी. जे. लोंगकुमेर ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "नक्सलियों ने घने जंगल में गश्त लगा रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), जिला पुलिस बल (डीएफ)के जवानों और विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के एक दल पर हमला किया।"
उन्होंने कहा, "इस मुठभेड़ में बीएसएफ के दो जवान, डीएफ के दो जवान और एक एसपीओ शहीद हो गए।"
उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ रायपुर से 250 किलोमीटर दूर कांकेर जिले के दूर-दराज के एक जंगल में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications