दिल्ली में डेंगू के 67 नए मामले
दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के. यादव ने आईएएनएस को बताया, "शनिवार को किसी की मौत की सूचना नहीं है। डेंगू से अब तक दो मौतें हो चुकी हैं।"
दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल की तैयारी के कारण निर्माण स्थलों के आसपास फैले मलबों के कारण डेंगू के और फैलने की आशंका है। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति ने कहा कि डेंगू के प्रकोप पर दैनिक आधार पर नजर रखी जाएगी तथा दवा का छिड़काव तेज किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications