सोहराबुद्दीन हत्याकांड : जौहरी ने सीबीआई पर लगाया आरोप
अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक जौहरी ने गुरुवार को दायर अपनी याचिका में कहा है कि सीबीआई उन पर दबाव बना रही है कि वह कुछ राजनेताओं के नाम आरोपी के रूप में ले। इन नेताओं में गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री अमित शाह का नाम शामिल है। शाह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
जौहरी ने कहा कि सीबीआई ने उन पर इस बात का दबाव बनाने के लिए धमकी दी है कि वह शाह को फंसाए।
जौहरी ने कहा कि सीबीआई ने उनके खिलाफ उनके निजी सहायक राजू आचार्य से एक बयान उगलवाने के लिए जोरजबरदस्ती और धमकी का सहारा लिया है।
जौहरी ने कहा कि जांच की निगरानी कर रहे सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक बलविंदर सिंह से भी सोहराबुद्दीन और उसकी पत्नी कौसरबी के अपहरण और हत्या के मामले में पूछताछ किया जाना चाहिए।
जौहरी ने कहा, "बलविंदर सिंह से एक गवाह की हैसियत से पूछताछ की जानी चाहिए, लेकिन वह तो इस बात का निर्धारण कर रहे हैं कि सोहराबुद्दीन के अपहरण के मामले में किस-किस से पूछताछ की जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications