जम्मू एवं कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की मांग

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। संगठन का कहना है कि उमर अब्दुल्ला सरकार विफल एवं 'निष्क्रिय' हो चुकी है।

एस.के. फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील शकदर ने एक बयान में कहा कि सरकार को वार्ता प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए और पहले कश्मीरी पंडितों के साथ बातचीत करनी चाहिए, जिन्हें वर्षो पहले अपने घर छोड़ने के लिए बाध्य किया गया था।

कश्मीरी समिति के पूर्व अध्यक्ष शकदर ने कहा कि मुख्यमंत्री अलगाववादियों को सिर उठाने से रोकने में विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 'निष्क्रिय' हो चुकी है, इसलिए केंद्र सरकार को शासन की बागडोर राज्यपाल को सौंप देनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+