उमाकांत महतो की मौत पर ममता ने उठाए सवाल
ज्ञात हो कि नक्सल समर्थक उमाकांत महतो को संयुक्त सुरक्षा बलों ने झारग्राम के एक जंगली इलाके में शुक्रवार को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
मुठभेड़ की असलियत पर सवाल खड़ा करते हुए बनर्जी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया कि वह हत्याओं की साजिश रच कर 18 मई के रेल हादसे से संबंधित सबूत नष्ट कर रही है। हादसे में 148 लोग मारे गए थे।
इसके एक दिन पहले पुलिस ने दावा किया था कि महतो को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के मोहनपुर के जंगल में एक मुठभेड़ में मार गिराया गया।
बनर्जी ने कहा, "केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने कुछ लोगों के नाम पूछताछ के लिए घोषित किए हैं। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि वह (उमाकांत) मर चुका है। इसका मतलब मामले का सबूत समाप्त हो गया।"
हालांकि बनजर्जी ने उमाकांत का नाम नहीं लिया।
बनर्जी ने कहा, "मैं नहीं जानती कि कोई राज्य सरकार, जो इस तरह की साजिशें रच रही है, कैसे इस तरीके से काम कर सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications