प्रशिक्षण सत्र में सीआरपीएफ के 2 जवानों की मौत
अधिकारियों के अनुसार सीआरपीएफ के चार नवनियुक्त जवान उस समय बेहोश होकर गिर पड़े, जब उन्हें 16 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने को कहा गया। यह दौड़ उनके प्रशिक्षण का हिस्सा है।
कुछ जवानों ने आरोप लगाया कि चार जवानों को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए बाध्य किया गया, जबकि उन्होंने प्रशिक्षण में अभी भाग न लेने की अनुमति के लिए आग्रह किया था।
इस घटना में मरने वालों की पहचान बिहार निवासी सुरजीत कुमार तथा तमिलनाडु के रहने वाले सुनील के रूप में की गई।
डिप्टी कमांडेंट मक्खन सिंह ने दो की मौत की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इस बात से इंकार किया किया चार जवान प्रशिक्षण सत्र में भाग नहीं लेना चहते थे।
सिंह ने इलाहाबाद से आईएएनएस को फोन पर बताया, "हां, स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराए गए चार जवानों में से दो की मौत हो गई है।"
उन्होंने कहा, "हम मौत के कारण का पता लगा रहे हैं। इन दोनों ने आधिकारिक तौर पर किसी छुट्टी के लिए नहीं कहा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
