पंजाब में सभी शहरों के लिए मास्टर प्लान का प्रस्ताव
चण्डीगढ़, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने वर्ष के अंत तक राज्य के सभी शहरों एवं कस्बों के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को यह घोषणा की।
बादल ने कहा कि सभी शहरों एवं कस्बों के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की दिशा में कदम उठाने का उद्देश्य इन स्थानों में प्राकृतिक आपदा को रोकना तथा समग्र प्रगति सुनिश्चित करना तथा शहरी इलाकों का सुनियोजित विकास करना है।
सीमावर्ती फिरोजपुर जिले के गुरहरसहाय उपमंडल के एक गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि 10 शहरों एवं कस्बों के लिए मास्टर प्लान का प्रस्ताव है। ये शहर हैं- लुधियाना, मोहाली, मुल्लानपुर, डेरा बस्सी, जिरकपुर, खर्रर, बानूर, बठिंडा, अबोहर, श्री हरगोबिंदपुर। उन्होंने कहा कि मोहाली के लिए क्षेत्रीय योजना पहले ही अधिसूचित की जा चुकी है।
बादल ने कहा कि 34 शहरों के लिए मास्टर प्लान का पहला चरण पूरा होने की प्रक्रिया में है। दूसरे चरण में 44 शहरों की स्थानीय योजना की सूची में 40 शहरों को जोड़ा गया है, जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications