भारत संयुक्त राष्ट्र के जरिए पाक को भेज सकता है सहायता (लीड-1)

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नई दिल्ली में कहा, "पाकिस्तान द्वारा हमारी मदद स्वीकारे जाने के बाद हम मदद पहुंचाने के तरीकों पर काम कर रहे थे। यदि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के जरिए हमारी मदद चाहता है, तो हमें इसमें कोई समस्या नहीं है।"

इसके पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल, दुनिया टीवी को फोन पर बताया था, "हमने भारत से कह दिया है कि वह संयुक्त राष्ट्र के जरिए हमें सहायता भेज सकते हैं।" उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आ रही सभी विदेशी सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख संगठन है।

भारत ने पाकिस्तान में 28 जुलाई से आई बाढ़ के कारण विस्थापित हुए दो करोड़ से अधिक लोगों के पुनर्वास के लिए 50 लाख डालर की सहायता का प्रस्ताव किया है। बाढ़ के कारण पाकिस्तान में इस महीने 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

पाकिस्तान ने इसके पहले भारतीय मदद स्वीकारने के प्रति उदासीनता दिखाई थी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को 19 अगस्त को फोन किया था और मदद का प्रस्ताव दोहराया था। अंतत: विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने न्यूयार्क में मीडिया के समक्ष 20 अगस्त को इस बात की पुष्टि की कि पाकिस्तान ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करने का निर्णय लिया है।

बाद में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने धन्यवाद के रूप में मनमोहन सिंह को आमों की पेटियां भेजी थी।

प्रस्ताव स्वीकारे जाने के एक से अधिक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान और भारत राहत सामग्रियों को पहुंचाए जाने के तरीके पर सहमत नहीं हो सके। अंतत: पाकिस्तान ने शनिवार को निर्णय लिया कि भारत से सीधे रूप में सहायता न स्वीकार की जाए और इस निर्णय से भारत सरकार को अवगत करा दिया गया।

अब्दुल बासित ने कहा, "हमने उनसे कहा है कि इस राहत पैकेज को संयुक्त राष्ट्र के संगठनों को सौंप दिया जाए, जो कि भारत में भी कार्यरत हैं।"

बासित ने हालांकि इस राजनयिक पेंच के पीछे का कारण नहीं बताया। उन्होंने कहा, "हमने इस प्रस्ताव की प्रशंसा की है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के रास्ते इसे प्राप्त करने के निर्णय के पीछे के कारण पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करना उचित नहीं होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+