उप्र में एंस्फेलाइटिस से 4 की मौत
मरने वाले चार बच्चों में 5 से 12 वर्ष के तीन लड़के तथा तीन वर्ष की एक बच्ची शामिल है।
बीआरडी मेडिकल कालेज के एक अधिकारी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में एंस्फेलाइटिस रोग के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यहां नोडल सेंटर स्थापित किया गया है। मरने वाले चार बच्चों में से दो गोरखपुर के थे, जबकि एक पड़ोसी जिला महाराजगंज तथा एक बिहार का था।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष एंस्फेलाइटिस से अधिक मौतें मानसून आने के बाद हुई हैं। इस मौसम में इस रोग के वायरस तेजी से फैलते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications