नवी मुंबई के निकट नाव पलटी, 5 लापता
मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। नवी मुंबई के निकट शनिवार को एक नाव के पलट जाने के बाद उस पर सवार दो मासूम बच्चे एवं तीन महिलाएं लापता हैं।
यह दुर्घटना शनिवार शाम नवी मुंबई के तटीय इलाके स्थित एक छोटी नदी में सात लोगों को लेकर जा रही नाव के पलटने से हुई।
स्थानीय मछुआरों एवं ग्रामीणों ने दो लोगों को बचा लिया, लेकिन पांच लोगों का पता नहीं चल सका।
स्थानीय पुलिस एवं बचाव कर्मियों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
लापता लोगों की पहचान एवं दुर्घटना का विस्तृत ब्योरा अभी नहीं मिल सका है।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications