कांग्रेस सांसद की खनन कंपनी पर छापा

बेंगलुरू, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अनिल लाड के गृह जिले, बेल्लारी में स्थित उनकी खनन कंपनी के कार्यालयों में शनिवार को छापा मारा और वहां जमा किए गए लौह अयस्क और कागजात जब्त कर लिए।

जब्त किए गए लौह अयस्क की मात्रा और कागजातों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

लाड ने बेल्लारी में संवाददाताओं को बताया कि भाजपा के रेड्डी बंधुओं के कथित अवैध खनन के खिलाफ बेल्लारी में नौ अगस्त को आयोजित कांग्रेस की रैली की सफलता के बाद यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की एक राजनीतिक साजिश है।

उन्होंने सवाल किया, "छापे का आदेश किसने दिया। मुख्यमंत्री ने या जिला प्रभारी मंत्री (पर्यटन मंत्री एवं खनन माफिया जी.जर्नादन रेड्डी) ने या लोकायुक्त ने।"

लाड ने कहा, "हम किसी अवैध खनन में लिप्त नहीं हैं। यह मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश के अलावा और कुछ नहीं है।"

मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने छापों पर तथा लाड के आरोपों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उत्तर कर्नाटक के बिदर जिले का दौरा कर रहे येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा कि छापे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।

लाड के छोटे भाई संतोष लाड, जनता दल (सेक्युलर) के विधायक हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+