वर्षात तक महंगाई में पर्याप्त गिरावट होगी : अहलूवालिया
अहलूवालिया ने कहा कि सरकार जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को लेकर बहुत चिंतित है। उन्होंने कहा कि महंगाई में गिरावट शुरू हो गई है, फिर भी यह अभी ऊंची है।
अहलूवालिया ने नेताजी रिसर्च ब्यूरो में एक कार्यक्रम के इतर मौके पर मीडियाकर्मियों को बताया, "आंकड़ों से आप जान सकते हैं कि महंगाई नीचे आनी शुरू हो गई है, लेकिन फिर भी अभी यह ऊंचाई पर है।"
अहलूवालिया ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से महंगाई नीचे आ जाएगी।
अहलूवालिया ने आगे कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से महंगाई नीचे आ जाएगी। वर्षात तक यह काफी हद तक नीचे आ जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications