प्रधानमंत्री एनटीपीसी-भेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे
हैदराबाद, 29 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार को आंध्र प्रदेश के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चित्तूर जिले में एनटीपीसी-भेल विद्युत संयंत्र के संयुक्त उपक्रम की तथा तिरुपति अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की आधारशिला रखेंगे।
एनटीपीसी-भेल परियोजना श्रीकालाहस्ती के पास मन्नवरम गांव में स्थापित होने वाली है। इस परियोजना पर 6,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 6,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा तथा 25,000-30,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
इन दोनों परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पिछले एक साल के दौरान कई बार स्थगित किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications