पूर्व राजकुमारी ने मिसेज नेपाल प्रतियोगिता की अध्यक्षता की
काठमांडू, 29 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल की पूर्व राजकुमारी हिमानी ने रविवार को विवाहित महिलाओं द्वारा आयोजित एक समारोह 'मिसेज नेपाल प्रतियोगिता' की अध्यक्षता की।
लाल रंग की साड़ी में सजी-धजी सौंदर्य की प्रतिमा लग रहीं 33 वर्षीय हिमानी राजधानी काठमांडू में नेपाल के सबसे पुराने पर्यटन इलाके को बढ़ावा देने के लिए शिनवार को लाजिमपत पर्यटक विकास बोर्ड द्वारा आयोजित तीज परी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं।
बोर्ड के अध्यक्ष गोविंद सिंह दुंगोल ने कहा, "लाजिमपत पहला स्थान है, जहां से नेपाल में पर्यटन की शुरुआत हुई थी। इसके कारण ही नेपाल में दो होटल स्थापित हुए-स्नो व्यू होटल और रॉयल होटल।"
दुंगोल ने आईएएनएस को बताया, "नेपाल में विवाहित महिलाओं के लिए कोई प्रतियोगिता नहीं है। इसलिए हमने विवाहित महिलाओं के लिए नेपाल में पहली बार एक प्रतियोगिता आयोजित करने का विचार बनाया। अगले वर्ष देश भर में इस प्रतियोगिता को आयोजित करने की हमारी योजना है।"
तीन निर्णायकों के दल ने 25 प्रतिभागियों में से विजेता का फैसला किया। निर्णायकों में पहली मिस नेपाल, रूबी राणा शामिल थीं। पूर्व राजकुमारी ने विजेता तीज परी के सिर पर ताज पहनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications