रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलुआखेड़ा व सेमरा में कुछ साल पहले उद्योग विभाग ने किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था। इस जमीन का मुआवजा किसानों को अब तक नहीं मिला है। मुआवजा दिलाने के एवज में गोविंदपुरा क्षेत्र के तहसीलदार सिकरवार कुल राशि का 25 प्रतिशत मांग रहा था। राजा खान नामक एक किसान ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की थी।
लोकायुक्त द्वारा बनाई गई रणनीति के मुताबिक राजा खान व किसान जय किशन शनिवार की रात को आकाश गंगा कालोनी स्थित सिकरवार के आवास पर 15 हजार की रिश्वत देने पहुंचे। सिकरवार को जब रिश्वत दी गई तभी लोकायुक्त की टीम वहां पहुंच गई। मगर सिकरवार ने कमरे का दरवाजा लगा लिया। बाद में दरवाजा तोड़कर सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications