प्रेमी ने की महिला और उसके परिजनों की हत्या
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय न्यूज चैनल एनटीवी ने खबर दी है कि मुस्तफा सेनकालोगलू ने कथित तौर पर मरियम ओक्ते की हत्या कर दी। मरियम कई बार उसका निवेदन ठुकरा चुकी थी। मरियम के अलावा उसने उनकी बेटी, दामाद और पोते की भी हत्या कर दी।
मुस्तफा, मरियम के दामाद रमजान कासा से मिला। इस दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई जिसके बाद मुस्तफा ने बंदूक निकालकर मरियम के दामाद और उसके चार वर्षीय पुत्र फुरकान कासा को गोली मार दी। दोनों की हत्या करने के बाद मुस्तफा घर में घुसा और ओक्ते तथा उसकी बेटी लीला कासा की भी हत्या कर दी।
इस घटना के बाद से ही मुस्तफा फरार चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications