कोंकण रेलवे गणेश चतुर्थी पर चलाएगा विशेष गाड़ियां
मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कोंकण रेलवे ने गणेश चतुर्थी पर तीन विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। गणपति उत्सव के दौरान भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद-मडगांव-अहमदाबाद खंड पर ये गाड़ियां 10 दिनों तक चलेंगी।
कोंकण रेलवे के प्रवक्ता ने रविवार को बताया, "गणपति उत्सव के दौरान रेलगाड़ियों में भारी भीड़ को देखते हुए 6 से 17 सितंबर तक विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी।"
उन्होंने बताया कि अहमदाबाद-मडगांव रेलगाड़ी 6, 9 और 16 सितंबर को चलेगी, जबकि मडगांव-अहमदाबाद गाड़ी 7, 10 एवं 17 सितंबर को चलेगी।
प्रवक्ता के अनुसार इस रेलगाड़ी में आठ स्लीपर, दो थ्री-टियर तथा एक टू-टियर वातानुकूलित सहित 15 कोच रहेंगे। साथ ही दो सामान्य एवं एक महिला कोच भी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications