राहुल गांधी 1 सिंतबर को अमेठी जाएंगे
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस महासचिव बुधवार को रायबरेली के फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर उतरकर अमेठी के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल राहुल गांधी का कोई तय कार्यक्रम नहीं है। अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह संसदीय क्षेत्र में औचक भ्रमण करके विकास योजनाओं का जायजा लेंगे।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव अमेठी के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भेंट करेंगे।
3 सिंतबर को दोपहर बाद वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications