चार धाम यात्रा 15 दिनों बाद शुरू
यात्रा मार्ग पर वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया है। रविवार को बारिश होने के बाद भी तीर्थ यात्रा जारी रही।
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुसुइया प्रसाद भट्ट ने बताया कि दोनों तीर्थो केदारनाथ और ब्रदीनाथ की यात्रा अब सुचारु हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन एवं सीमा सड़क संगठन की तत्परता से पवित्र यात्रा पुन: बहाल हो पाई।
वहीं उत्तरकाशी जिले स्थित भट्टवारी के एसडीएम एस.एल.एम. वाल ने बताया कि गंगोत्री धाम की यात्रा पिछले दो दिनों से सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क पर पत्थर आने से यात्रा बाधित रही थी।
उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्मग्रंथों में चार धाम यात्रा का बहुत महत्व है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications