राजस्थान में डायन बताकर दलित महिला की पिटाई

पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के झालरा गांव की कमला बैरवा ने शनिवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि कुछ ग्रामीणों ने उसे डायन कह कर अपमानित किया और बाद में उसकी बुरी तरह से पिटाई की।

कमला ने आईएएनएस को बताया, "गांव के लोग, खासकर महिलाएं मुझे डायन कहती हैं। वे मुझे अपमानित करती हैं। इसके अलावा मुझे प्रताड़ित किया जाता है और लोग मेरी पिटाई भी करते हैं। वे सभी चाहते हैं कि मैं गांव छोड़ दूं।"

कमला ने कहा, "दो दिन पहले उन लोगों ने मुझे एक पेड़ में बांधकर बुरी तरह से पीटा। मुझे डर लगता है। मैं यहां कैसे जीवित रह पाऊंगी।"

जिले में उनियारा पुलिस थाने के एक पुलिसकर्मी ने बताया, "कमला बैरवा ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।"

पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। कमला की चिकित्सकीय जांच की जा सकती है और जरूरी हुआ तो अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+