बिहार में नक्सलियों ने 5 वाहन फूंके
पुलिस के अनुसार भुसना गांव स्थित ज़े क़े एम़ कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कार्यालय में करीब 100 की संख्या में नक्सली पहुंचे और वहां खड़े पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए। इस घटना में सभी वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
छपरा के पुलिस अधीक्षक ए़ क़े सत्यार्थी ने रविवार को बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक अवैध रिवॉल्वर और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications