नक्सली गुटों में झड़प, 3 की मौत
पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने रविवार सुबह चतरा जिले के सोहबन गांव पर हमला कर विरोधी गुट तृतीय प्रस्तुति समिति (टीपीसी) के एरिया कमांडर मोहन गंजू और उसके सहयोगी रामदेव गंजू की हत्या कर दी। टीपीसी का एक अन्य कमांडर ब्रजेश गंजू गांव से भागने में सफल रहा।
नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या करने के बाद उस घर को उड़ा दिया, जिसमें टीपीसी के सदस्य रह रहे थे।
प्रतिशोध में टीपीसी विद्रोहियों ने लातेहार जिले में भाकपा (माओवादी) के कमांडर चारलेजी के भाई की हत्या कर दी।
भाकपा (माओवादी) एवं टीपीसी राज्य के पांच जिलों में सक्रिय हैं। झारखण्ड में नक्सलियों के पांच समूह सक्रिय हैं। इनमें से अधिकांश अपने प्रभाव वाले इलाके को लेकर आपस में लड़ते रहे हैं। ये यहां ठेकेदारों एवं अन्य से पैसे वसूलते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications