पश्चिम बंगाल में बस खाई में गिरी, 15 की मौत (लीड-1)

दिनाहाट के नजदीक देवनहाट में स्थानीय लोगों ने घायलों का उपचार सही तरीके से नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा तथा आंसूगैस का प्रयोग करना पड़ा।

कूच बिहार के पुलिस अधीक्षक कल्याण बनर्जी ने बताया कि घायलों में चार की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बनर्जी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "15 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हैं।"

दिनहाटा इलाके के नजदीक यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस का अगला चक्का फट गया और चालक ने नियंत्रण खो दिया।

घायलों का उपचार सही तरीके से नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और पुलिस की एक वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बनर्जी ने बताया, "हंगामे के दौरान जब हमारे एक अधिकारी घायल हो गए, तब हमने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया।"

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने दो राउंड आंसूगैस के गोले भी दागे, लेकिन बनर्जी ने इसकी पुष्टि नहीं की।

उल्लेखनीय है कि दिनहाटा शहर कोलकाता से 425 किलोमीटर दूर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+