हिमाचल में स्वाइन फ्लू का नया मामला
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी विनोद मेहता ने आईएएनएस को बताया, "एक 30 वर्षीय महिला स्वाइन फ्लू के चपेट में आ गई है। उसे सोलन के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
राज्य में एक पखवाड़े के भीतर स्वाइन फ्लू का यह तीसरा मामला है। इसके पहले भी शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसीएच) में स्वाइन फ्लू से पीड़ित दो लोगों को भर्ती कराया गया था।
स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल ने 17 अगस्त को विधानसभा में बताया था कि अगस्त 2009 से लेकर 31 जुलाई 2010 तक राज्य में स्वाइन फ्लू के 50 मामले सामने आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications