गिलानी धड़े का एक और हुर्रियत नेता गिरफ्तार

श्रीनगर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। पुलिस ने रविवार को अलगाववादी संगठन, डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट (डीपीएम) के अध्यक्ष मुहम्मद शफी ऋषि को गिरफ्तार कर लिया। डीपीएम सैयद अली गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत समूह का एक महत्वपूर्ण घटक है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां कहा, "ऋषि को रविवार को पुराने शहर के बाब डेम्ब इलाके से उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। चारों की पहचान फिलहाल सुनिश्चित की जा रही है।"

ऋषि की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही महिला अलगाववादी संगठन, दुख्तरान-ए-मिलात की प्रमुख सईदा असिया अन्द्राबी को श्रीनगर के जाकुरा इलाके से शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

ऋषि, अन्द्राबी और मसरत आलम के अलावा गिलीनी के हुर्रियत के अन्य कई नेता पिछले दो महीनों से पुलिस की वांछित सूची में हैं।

प्रशासन का मानना है कि ये तीनों नेता अपने संगठन द्वारा घोषित कश्मीर छोड़ो अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आलम, हालांकि अभी भी पकड़ से बाहर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+