ज्वालामुखी फटने से 2 की मौत, हजारों का पलायन (लीड-2)

राख व धुएं का गुबार आसमान में 1,500 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया है। गहरे धुएं की वजह से दृश्यता महज पांच मीटर तक रह गई है। इलाके से 17 समुदायों के 10,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि अब तक राख और धुएं की वजह से विमान सेवाएं बाधित नहीं हुई हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तरी सुमात्रा प्रांत के कारो जिले में आधी रात के बीतने के थोड़ी ही देर बाद माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी अचानक लावा और अन्य पदार्थ उगलने लगा।

जकार्ता से 1300 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित इस 2451 मीटर ऊंची चोटी से धुआं और राख निकलने से चंद मिनट पहले सरकार के ज्वालामुखी अध्ययन से संबंद्ध निदेशालय ने खतरे के उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की थी।

सरकारी समाचार एजेंसी अंतारा ने खबर दी है कि स्थानीय प्रशासन ने ट्रक, बस, एंबुलेंस आदि वाहनों की मदद से हजारों स्थानीय लोगों को वहां से हटाना शुरू कर दिया।

राहत कार्य में मदद दे रहे रेडक्रॉस के अधिकारी मुहम्मद इरसाल ने समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि सांस की समस्या के कारण दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। एक 54 वर्षीय व्यक्ति ने सुरक्षित स्थान पर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि लावा उत्तरी सुमात्रा के पर्यटक स्थल बेरास्तागी सहित कई किलोमीटर की दूरी से भी दिखाई दे रहा है। जबकि ज्वालामुखी की धूल प्रांतीय राजधानी मेदान तक पहुंच चुकी है।

क्षेत्र में तैनात रेडक्रॉस के एक कर्मी मुहम्मद इरसाल ने बताया कि 17 समुदायों के 10,000 से ज्यादा लोगों को वहां से हटाया गया है। उन लोगों ने सरकारी इमारतों में पनाह ली है और तंबू भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गहरे धुएं की वजह से दृश्यता महज पांच मीटर तक रह गई है।

अब तक राख और धुएं की वजह से विमान सेवाएं बाधित नहीं हुई हैं। निदेशालय के प्रमुख सुरोनो ने बताया, "ज्वालामुखी फटने से पहले माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी में कोई हलचल नहीं हुई। इसलिए 1600 के बाद से इस पर ज्यादा निगरानी नहीं रखी जा रही थी।"

उन्होंने बताया कि निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने के साथ-साथ उन्हें ज्वालामुखी की राख से बचने के लिए नकाब लगाने को भी कहा गया है। नदियों के किनारे रहने वालों को लावा की वजह से आने वाली बाढ़ की आशंका के प्रति भी सचेत कर दिया गया है।

उन्होंने मेट्रो टीवी को बताया, "हम नागरिकों को सुझाव दे रहे हैं कि अगली सूचना तक वे राहत केंद्रों पर बने रहें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+